छोटे किसानों के लिए आ गया शानदार और सस्ता टिलर, खर्च कम और फायदे ज्यादा

Farming equipments : छोटे स्तर पर खेती करने वाले किसानों को खेती करने में बहुत समस्याओं का सामना करना पड़ता है। क्योंकि उन्हें खेती करने के लिए समय साधन नहीं मिल पाते। जिसके चलते उन्हें नुकसान उठाना पड़ता है। आज हम आपके सभी समस्याओं का समाधान करने वाले हैं। आज हम आपको एक इलेक्ट्रिक टिलर के बारे में बताने जा रहे हैं। जिससे सभी समस्याओं का हाल होगा 

 

Electric Tiller : इलेक्ट्रिक टिलर को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी की मंत्रालय ने छोटे और सीमांत किसानों के लिए लॉन्च किया है। इलेक्ट्रिक से चलने वाला यह ट्रेलर बढ़िया टॉक उत्पन्न करता है। इलेक्ट्रिक टिलर का इस्तेमाल करके आरामदायक तरीके से काम किया जा सकता है। यह चलने में काफी साइलेंट होता है जिससे अधिक शोर नहीं सुनाई देता। 

इस टिलर का इस्तेमाल करने से पारंपरिक टिलर की तुलना में कम कार्बन उत्सर्जन होता है। जिससे पर्यावरण को भी ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचता। कृषि मंत्रालय ने बताया कि यह टिलर किसानों के लिए वरदान साबित होने वाला है। कम समय में बड़े क्षेत्र का काम आसानी से किया जा सकता है। 

छोटे किसानों के लिए होगा वरदान साबित 

जैसा कि हम जानते हैं हमारे देश में लगभग 70% लोग खेती करते हैं। इन किसानों में छोटे और सीमांत किसानों की संख्या ज्यादा है। यहां किसानों के पास जमीन कम होने के कारण ट्रैक्टर से जुताई करना काफी मुश्किल होता है। इन किसानों के लिए यह टिलर वरदान साबित होगा। यह टिलर उन किसानों के लिए बनाया गया है, जिनके पास जोत जॉब की जमीन है। हमारे देश में दो हेक्टेयर से कम जमीन वाले किसानों की संख्या अधिक है। यह टिलर 80% किसानों के लिए लाभदायक साबित होगा। 

लागत में आएगी कटौती 

जब हम ट्रैक्टर से जुताई करते हैं तो कार्बन का उत्सर्जन बहुत अधिक होता है। इस इलेक्ट्रिक टिलर का इस्तेमाल करके कार्बन उत्सर्जन को काफी हद तक कम किया जा सकता है। मंत्रालय ने बताया कि इस टिलर का इस्तेमाल करके 85 फ़ीसदी तक खर्च घटाया जा सकता है। यह स्वॅपिंग बैटरी सपोर्ट के साथ आता है तथा एसी और सोलर चार्जिंग दोनों के ऑप्शन मिलते हैं। एयरटेल पांपी के पंप के साथ 500 किलोग्राम तक भार उठाने में सक्षम होता है। 

इलेक्ट्रिक टिलर के विशेष फायदे

इलेक्ट्रिक टिलर का इस्तेमाल आप कृषि के उन सभी कार्यों में कर सकते हैं, जहां आपको मेहनत करनी पड़ती है। इससे आप कम लागत के साथ भूमि की जुताई कर सकते हैं। बैटरी से चलने के कारण इससे प्रदूषण कम होता है। इसकी कंपन और आवाज कम होने के कारण थकावट महसूस नहीं होती।