Delhi News: दिल्ली - NCR में बदलेगा मौसम का मिजाज, दिल्ली वालों हो जाओ तैयार
 

Delhi NCR Ka Mausam - दिल्ली एनसीआर में गर्मी ने अपना रूप दिखाना शुरू कर दिया है। गर्मी से लोगों का बुरा हाल हो चुका है। दिल्ली एनसीआर में पिछले कई दिनों से तापमान लगातार बढ़ रहा है। मौसम की मिजाज को लेकर विभाग ने ताजा अपडेट जारी किया है। जानकारी के लिए बता दें कि आज शाम से दिल्ली का मौसम का मिजाज बदलने वाला हैं। पढ़ें पूरी खबर 

 

Delhi NCR Ka Mausam - राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर (Delhi NCR Ka Mausam) के शहरों में मौसम आज शाम बदल सकता है। दिन में भी बादल चलते रहेंगे। देर शाम धूल भरी आंधी 35 से 45 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की संभावना है। हल्की बारिश भी हो सकती है। आज का सबसे कम तापमान 24.2 डिग्री था, और सबसे अधिक 42 डिग्री रहने की संभावना है।

आने वाले दिनों में तेजी से बढ़ेगी गर्मी

जैसा कि मौसम विभाग (weather update) बताता है, राहत का दौर अब समाप्त हो गया है। आने वाले दिनों में तापमान दिन में ही नहीं सुबह में भी तेजी से बढ़ेगा। आसमान साफ होने से तेज धूप भी परेशान करेगी। दूसरी ओर, धूल के कणों से दिल्ली का प्रदूषण फिलहाल 'खराब' श्रेणी में है। सुबह नौ बजे दिल्ली का एक्यूआई 274 दर्ज किया गया, जो 'खराब' श्रेणी में आता है।

दिल्ली में साल का अब तक का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड

रविवार को मौसम विभाग ने 41.1 डिग्री सेल्सियस का सर्वाधिक तापमान दर्ज किया, जो इस वर्ष का सबसे गर्म दिन था। यह औसत मौसम से दो डिग्री ऊपर है। 27 अप्रैल को 40.5 डिग्री सेल्सियस तापमान ने पिछला रिकॉर्ड बनाया था।