Cotton Bhav: मध्य प्रदेश की मंडियो में कपास की आवक कमजोर, जानिए नए भाव
Cotton Price : मध्यप्रदेश की मंडियों में कपास की आवक 16 हजार से 17 हजार गांठ की आवक हुई है। कपास के भाव भी आवक के कारण स्थिर देखे गए हैं। कॉटन सीड में भी स्थिरता देखी जा रही है। 73 आरडी कॉटन कैंडी (73 RD Cotton Candy) हालांकि निचले स्तर पर है।
नए कपास की आवक 16000 से 17000 गांठ (एक गांठ =170 किलोग्राम) की रही। कपास की कीमत 6000 रुपये प्रति क्विंटल से 7300 रुपये प्रति क्विंटल तक स्थिर रही। 3000 से 3200 रुपये प्रति क्विंटल के बीच कॉटन सीड की कीमत भी है।
मध्यप्रदेश में 9 फीसदी नमी वाले 73 आरडी कॉटन के भाव निचले स्तर पर 200 रुपए की गिरावट के साथ 52000 (-200) से 52300 रुपए प्रति कैंडी (1 कैंडी=356 किलोग्राम) पर रहे। जबकि प्रदेश में 9 फीसदी नमी युक्त 75 आरडी कॉटन के भाव 53000 से 53400 रुपए प्रति कैंडी पर स्थित हैं।
मध्य प्रदेश की मंडियों में कपास का ताजा भाव
मंडी का नाम | न्यूनतम | उच्चतम |
खेतिया मंडी | 6200 | 6775 |
जोबट मंडी | 6400 | 6850 |
बड़वाह मंडी | 6550 | 7000 |
कुक्षी मंडी | 6600 | 6900 |
सेंधवा मंडी | 6200 | 6600 |
सनावद मंडी | 6250 | 6725 |
भीकनगांव मंडी | 6471 | 6995 |
मनावर मंडी | 6250 | 6350 |
मध्यप्रदेश में कपास की मौजूदा स्थिति
आवक : 16000 से 17000 गांठ
कपास (नई) : 6000 से 7300
कॉटन सीड (नया) : 3000 से 3200 (नमी के अनुसार)
73 आरडी नया (9 फीसदी नमीयुक्त) : 52000 (-200) से 52300
75 आरडी नया (9 फीसदी नमीयुक्त) : 53000 से 53400