Kota Mandi Bhav: गेहूं के भाव में आई तेजी, सोयाबीन, सरसों, मेथी और चना की कीमतों में हुई गिरावट

Kota Mandi Bhav : कोटा की भामाशाह मंडी में फसलों की आवक अब 3 लाख कट्टो तक पहुंच गई है। आवक बढ़ाने के बावजूद फसलों के भाव में मंदी का सिलसिला जारी है। मंडी में शनिवार को गेहूं 25 रुपए तेज रहा। वही मंडी में मेथी का भाव 100 रुपए प्रति क्विंटल मंदा रहा, इसके अलावा सोयाबीन 100 रुपए और सरसों 100 रुपए व चना में 50 रुपए प्रति क्विंटल गिरावट आई। कोटा मंडी में लहसुन की आवक लगभग 10000 कट्टे के आसपास हो रही है और भाव 2000 से 8500 प्रति क्विंटल के बीच बने हुए हैं।
फिलहाल मंडी में बड़े पैमाने पर गेहूं आ रहा है। भामाशाह मंडी में गेहूं का भाव 2400 रुपए से लेकर 2601 रुपए प्रति क्विंटल के बीच है। इसके अलावा नई सरसों 5500 से 6150 रुपए प्रति क्विंटल बिकी है। मंडी से शाम को अंतिम बोली के बाद रोजाना भाव जारी होते हैं। हम आपको इस लेख में नीचे उतार चढ़ाव के साथ फसलों के नए भाव भी बताएंगे। राजस्थान की प्रमुख मंडी में आने वाली कोटा मंडी में लगभग 30 प्रकार की फसलों की आवक होती है। जिनके भाव आप इस टेबल में नीचे देख सकेंगे।
कोटा मंडी भाव
फसल का नाम | भाव (न्यूनतम-उच्चतम) |
गेहूं नया | 2400 से 2601 |
धान सुगन्धा | 2200 से 2501 |
धान (1509 ) | 2200 से 2851 |
धान (1718) | 2800 से 3251 |
धान पूसा | 2700 से 2980 |
सोयाबीन | 3800 से 4451 |
सरसों नई | 5500 से 6000 |
अलसी | 5000 से 6150 |
ज्वार शंकर | 2200 से 2700 |
ज्वार सफेद | 4000 से 4500 |
बाजरा | 2100 से 2300 |
मक्का | 2000 से 2300 |
जौ नया | 1800 से 2100 |
तिल्ली | 8500 से 11000 |
मैथी | 4000 से 4800 |
कलौंजी | 13000 से 17850 |
धनिया नया सूखा बादामी | 5800 से 6500 |
धनिया नया ईगल | 6500 से 7000 |
धनिया रंगदार | 7100 से 10500 |
मूंग | 6500 से 7200 |
उड़द | 4000 से 7200 |
चना देशी | 5000 से 5431 |
चना मौसमी | 5000 से 5600 |
चना पेप्सी | 5200 से 5600 |
Disclaimer : इस लेख में जो भी भाव बताए गए हैं वह सभी मंडी के व्यापारियों और कई भिन्न-भिन्न स्रोतों लिए गए हैं। माल की क्वालिटी के हिसाब से कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस लेख में बताए जा रहे भाव शनिवार शाम को अंतिम बोली के हैं।